मड़वाढोडा में बाड़ी विवाद को लेकर मारपीट, ग्रामीण की मौत

Must Read

हत्या के आधार पर पुलिस कर रही जांच

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र के मड़वाढोड़ा में रामसिंह नामक व्यक्ति की गंभीर रूप से की गई मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या की गई है। रात भर पीडि़त संजय पटेल की बाड़ी में पड़ा रहा। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, देर हो चुकी थी।

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। उधर कहा जा रहा है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्योंं के आधार पर हत्या के आधार पर जांच होगी।

मड़वाढोडा में पिछले रात को यह घटना हुई जिसमें मारपीट के कारण घायल हुए राम सिंह की मौत हो गई। राम सिंह गांव में ही अपने भाई के नजदीक रहा करता था। संपत्ति का बंटवारा बहुत पहले हो चुका है।

राम सिंह के भाई ने बताया कि 1 वर्ष पहले किसी कारण से उसकी पत्नी बच्चे यहां से जा चुके हैं। बाड़ी में चोरी को लेकर इसी गांव के संजय पटेल से भाई का विवाद हुआ था और पिछली रात भी कोई घटना हुई। उन्होंने मारपीट की आवाज सुनी तो नींद से उठे और स्थिति की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार संजय पटेल और उसके कुछ साथियों के द्वारा राम सिंह पर संदेह जताने के साथ पिछली रात को मारपीट की गई। इस घटना में उसे काफी चोटें आई और वह रात भर मरणासन्न स्थिति में पड़ा रहा।

गांव के कोटवार सूरजमल ने बताया कि घटना की जानकारी उसे संजय पटेल से प्राप्त हुई। रात में पीडि़त को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 को फोन किया गया लेकिन उसकी सेवा नहीं मिल सकी। काफी देर इंतजार करने के बाद पीडि़त को दूसरे साधन से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर परीक्षण करने के साथ डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

एक सवाल के जवाब में कोटवार ने बताया कि राम सिंह के साथ जब मारपीट हुई तब वह मौके पर नहीं था। पुलिस ने परिजनों और संजय पटेल से जरूरी पूछताछ की है। पुलिस की जांच कई एंगल पर टिकी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में महाघोटाले की आशंका, भारतीय जनाधिकार पार्टी ने की 1999 से CBI-SIT जांच की मांग,देखिए विडिओ

दीपका में तेज बारिश के बीच 6 घंटे का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा...

More Articles Like This