छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज : रेत माफिया के गुर्गों ने गोली चलाई,तीन घायल,पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा

Must Read

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेत माफियाओं द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां माफियाओं ने गोली चलाई जिसमें एक युवक गीली से और दो अन्य को पीट कर घायल कर दिया गया हैं। गांव में तनाव का माहौल है।मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया है।

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे विरोध करने वालों पर खुलेआम जानलेवा हमला करने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला बुधवार की रात को राजनांदगांव के मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) का है, जहां अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने एक युवक पर गोली चला दी और दो अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की। गोली युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।मौके पर पहुंचे पुलिस बल को भी ग्रामीणों ने घेर लिया बाद में अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचा।ग्रामीणों ने रेत के अवैध कारोबार और इस घटना में एक पार्षद के जुड़े होने का आरोप लगाया है।समाचार लिखे जाने घटना स्थल और हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा है।पुलिस बल तैनात है।

आरोपी मौके से फरार, ड्राइवर और JCB पकड़ाए

गोली चलाने के बाद माफिया मौके से फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मौके पर मौजूद ड्राइवर और जेसीबी को पकड़ लिया। भारी संख्या में मोहड़ गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मोहड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This