रायपुर पुलिस ने अवैधानिक रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया

Must Read

रायपुर, 14 जून । रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैधानिक रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिलावर और परवीन बेगम के रूप में हुई है, जो लगभग 16 वर्षों से रायपुर में अवैधानिक रूप से निवास कर रहे थे।

फर्जी दस्तावेज बनाकर रहते थे छुपकर
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारत का पासपोर्ट प्राप्त किया था। उनके पास से फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी दिलावर ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था।


एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी पासपोर्ट, मार्कशीट और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ
पुलिस आरोपियों से अन्य लोगों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज कैसे बनवाए और उनके तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This