ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Must Read

कोरबा।    संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में 10 मई से 10 जून 2025 तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा विभिन्न खेल संघों के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर अलग-अलग खेल मैदानों और अकादमियों में संचालित हुआ।

शिविर के समापन समारोह का आयोजन 13 जून को एसईसीएल कोरबा के वॉलीबॉल मैदान में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य धनकुमारी गर्ग व अजय गौड़, एसईसीएल के कार्मिक प्रबंधक के. पी. सिंह, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, तथा तैराकी संघ के सचिव अशोक श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

सम्मानित प्रशिक्षक और खिलाड़ी:

हॉकी: गोपाल दास महंत, मुस्कान यादव

वॉलीबॉल: सुमित सिंह, वैभव गर्ग, गौरव साहू

किकबॉक्सिंग: अंकुश यादव, लोकिता चौहान

फुटबॉल: रोहित दास, राहुल प्रधान

तीरंदाजी: भानु यादव, सेद यादव

बॉक्सिंग: मोहम्मद आरिफ, अजीत शर्मा

कुडो: देवाशीष, रानी मरकाम

जूडो एवं कलारीपायट्टू: कमलेश यादव, पीयूष, डिंपल यादव

ताइक्वांडो: लोकेश राठौर, अंकित प्रजापति, कमलेश कुमार

तैराकी: गुलशन कुमार, रुपिन राज

कराते: चैन दास, शीतल मुखी

वूशु: सियाराम बंजारे

क्रिकेट: अनिल प्रजापति, अजय राय

सॉफ्टबॉल: मानस केशवानी

रग्बी: ओमप्रकाश यादव

कबड्डी: बाबूलाल चंद्रा, संजीव बारेठ

खो-खो: विवेकानंद गोपाल, दिनेश राठिया

समारोह आयोजन में विशेष सहयोग:
इस आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारी दीनू पटेल, राम कृपाल साहू, वॉलीबॉल संघ के सचिव सुशील गर्ग, राजेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, शालिनी नायर, ज्ञानेश टीमनवर, नालों पवार, नवीन सिंह, एवं सुमित सिंह सहित अनेक खेल संघों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

यह आयोजन जिले के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिससे अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मंच प्राप्त हुआ

- Advertisement -
Latest News

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य के बिल का चेक भुगतान...

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य...

More Articles Like This