युवा चिंतन शिविर में हुई कोरबा की भागीदारी

Must Read

कोरबा 16 जून। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से युवा चिंतन शिविर का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड में किया गया। छत्तीसगढ़ से 600 युवा परिजनों की भागीदारी इस शिविर में हुई।

तीन दिन तक चले शिविर में युग निर्माण योजना के वैश्विक स्वरूप, समय दान, नारी सशक्तिकरण, लोक सेवियों के लिए दिशाबोध, नेतृत्व क्षमता का विकास, जन्म शताब्दी वर्ष और हमारे दायित्व विषयों पर मंथन हुआ। इन सत्रों में डॉ. चिन्मय पंड्या, सुश्री दीना, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. योगेन्द्र गिरी, ओपी राठौर, आशीष सिंह, केशव प्रसाद दुबे और सुखदेव निर्मलकर ने परिजनों को मार्गदर्शन दिया। शांति कुंज के मुख्य प्रवचन हाल में सुबह 8.30 से रात्रि 8.30 तक कई सत्र संपन्न किये गए। इस दौरान परिजनों ने यज्ञ, समाधि दर्शन और अखंड ज्योति का दर्शन भी किया।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज, शिक्षा मंत्री प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा,पोस्ट कर लिखा देश के युवाओ की भावनाओ का सम्मान

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस...

More Articles Like This