मंदिर में दिनदहाड़े चोरी : महिला ने दान पेटी तोड़कर उड़ाया कैश, CCTV में कैद हुई वारदात

Must Read

कवर्धा। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि मंदिर को भी नहीं बख्श रहे। ताजा मामला पुराना कचहरी पारा स्थित बजरंगबली मंदिर का है, जहां दिनदहाड़े एक युवती ने दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक ऐसी घटनाओं में अधिकतर पुरुष शामिल होते थे, लेकिन इस बार एक युवती ने मंदिर को निशाना बनाया। यह घटना आज दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई, जब मंदिर में कोई नहीं था। CCTV कैमरे में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवती किस तरह बड़ी ही चतुराई से दानपेटी से पैसे निकालती है और वहां से चुपचाप फरार हो जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This