KORBA:- सचिव के खिलाफ सुशासन तिहार शिविर में की गई थी शिकायत…जांच के लिए टीम गठित

Must Read

सचिव के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए टीम गठित
0 सुशासन तिहार शिविर में की गई थी शिकायत
कोरबा। जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली में 26 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित की गई थी। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत बरपाली में पदस्थ सचिव लखन लाल जायसवाल की कार्यशैली, अनियमित उपस्थिति, आचरण एवं कार्य के प्रति लापारवाही बरते जाने की शिकायत की गई थी। श्री जायसवाल को ग्राम पंचायत बरपाली से अन्यत्र स्थानांतरण किये जाने की मांग की गई है। उक्त बिन्दुओं पर विस्तृत जाँच किये जाने जाँच समिति गठित की गई है। जनपद पंचायत करतला मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम में उदय सिंह कंवर करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत करतला, आलोक गुप्ता सहायक विकास विस्तार अधिकारी और सुकदेव प्रसाद आदित्य लेखापाल को शामिल किया गया है।
उपरोक्त उल्लेखित बिन्दुओं पर शिकायत की जाँच कर अपने स्पष्ट अभिमत सहित जॉच प्रतिवेदन 3 दिवस के भीतर इस कार्यालय को अनिवार्यत: उपलब्ध कराने कहा गया है।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This