कोरबा। शुक्रवार की देर रात कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के निकट हादसा हो गया। कार क्रमांक सीजी 12 बीजे 8005 में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहे दो युवक इस हादसे में घायल हुए हैं।एक युवक की पहचान प्रिंस जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल निवासी पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। रात करीब 10 बजे हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा कैसे हुआ,यह पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराई है तो यह भी कहा जा रहा है कि किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारा है। फिलहाल सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनके परिजन को रात में ही सूचना दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे। प्रिंस का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दूसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
Must Read
Latest News
श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को मिल रही नई ऊर्जा, रिस्दी स्कूल परिसर में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया वृक्षारोपण,...
सेवा संकल्प से पर्यावरण संरक्षण तक — श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में रिस्दी में भाजपा ने रोपे हरियाली...

















