शराब पीकर शिक्षक ने किया भाजपाईयों के साथ अभद्र व्यवहार

Must Read

कोरबा 18 जून। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कोरबा के एक मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक नशे के हाल में पूरे सर्वमंगला मंडल के भाजपा सदस्यों और कार्यकर्ताओं को गाली देते नजर आ रहा है और पकड़े जाने पर पार्षद कार्यालय में आके माफी मांग कर बोल रहा है लेवा हो गिस मोर से गलती मैं हाथ जोड़ के माफी मंगत हो एक दूसरे क्लिप में फिर मुझे माफ कर दो नशे में मैने बोल दिया होगा।

नगर निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर वार्ड क्र 62 में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक यादव सूरज ढलते ही नशे में डूब जाता है। इसी दौरान कल उसने ऐसा कृत्य कर डाला जिसके लिए भाजपा कार्यालय जा कर उसे माफी मांगनी पड़ रही है, पीडितो ने जब स्थानीय पार्षद को इसकी जानकारी दी तो उन्होनें कार्यालय बुलाया जहां गलती मानते हुए सभी के सामने शिक्षक माफी मांगने लगा बोला पीए खाये में हो जाथे मैं हाथ जोड़ के माफी मांगत हो मोला माफ कर देवा इसके बाद पार्षद कार्यालय में बैठे पार्षद साहित सभी कार्यकर्ता ने उनके बयान की आलोचना कि और उन्हें समझाइस भी दिया।

ज्ञात हो पूर्व में शिक्षक ऐसे कृत्य कर चुका है परंतु सभी ने नजर अंदाज किया, पूर्व में जिला पिछड़ा वर्ग उपाध्यक शिक्षक यादव के कृत्यों से इतना परेशान हो गए थे कि वो शिक्षक के खिलाफ मान हानि का शिकायत करने वाले थे परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं के समझाई के बाद उन्हें शिक्षक भानु यादव के खिलाफ कोई शिकायत नहीं किया।

- Advertisement -
Latest News

फिर किया छात्रों ने सड़क जाम , रखी अपनी मांगे,अधिकारी मौके पर …… ,…….

कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम...

More Articles Like This