गौरव पथ की दुर्दशा: दीपका रेलवे फाटक पर जलभराव और कीचड़, दो पहिया वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार

Must Read

दीपका के गौरव पथ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। गेवरा सिविल से निकलने वाले मेंटेनेंस टेंडर के बावजूद न तो ठेकेदार और न ही एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। नतीजा यह है कि बरसात से पहले ही मार्ग पर जलभराव हो चुका है और कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।

यह मार्ग दीपका कॉलोनी से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया है। अब स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद छात्र-छात्राओं की संख्या भी इस मार्ग पर काफी बढ़ गई है। फिसलन भरे गड्ढों और पानी में डूबे रेलवे ट्रैक से गुजरते समय वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रकों के टायरों से उछलती कोयले की कीचड़ राहगीरों और विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म व कपड़ों में चिपक रही है। इसके कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पानी निकासी और गड्ढों को भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन, एसईसीएल और संबंधित विभाग तत्काल इस ओर ध्यान दें, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में धूमधाम से मनाया गया कमर छठ हल छठ पर्व, बेटों को पोथी लगाने की अनोखी परंपरा का विशेष महत्व,देखिए विडिओ

कोरबा/छत्तीसगढ़। भारत देश अपनी विविध संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के...

More Articles Like This