रामपुर (उ.प्र.) : कहते है प्यार अँधा होता है, इस कहावत को सही साबित करे हुये आये दिन चौंकाने वाली घटनायें सामने आ रही है। बीते दिनों जहाँ सास का होने वाले दामाद के साथ प्यार होने के चर्चे खूब हुए। वहीँ अब एक ससुर का होने वाली बहू से प्यार ही नहीं हुआ बल्कि बहाना बनाकर घर से गायब भी हो गया और इसके बाद शादी भी रचा ली। फिर जब वह घर पहुंचा तो खूब हंगामा मचा। परिवार में जमकर मारपीट और पंचायत भी हुई। अभी सास का होने वाले दामाद से प्रेम प्रसंग और घर से भागने का मामला अभी ताजा ही है। इसी बीच ससुर का दिल अपनी होने वाली बहू पर आ गया है, जो कि चौंकाने वाला है। सास-दामाद की तरह ससुर भी बहू को लेकर भाग निकला और दोनों ने शादी भी रचा ली।
वहीँ इस ताजा मामले में जानकारी सामने आई है कि 55 साल का ससुर 18 साल की होने वाली बहू से शादी कर जब घर लौटा तो हंगामा मच गया। वहीँ जमकर लात-घूंसे चले, फिर पंचायत बैठी। बाद में दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। यह मामला यूपी के रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के 55 वर्षीय पिता ने सालभर पहले बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किया था। एक माह बाद की तारीख पर शादी भी तय हो चुकी थी। रिश्ते के बाद से ही पिता का बेटे की ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि पिता बेटे की ससुराल में क्या गुल खिला रहा है।
इस मामले में बताते हैं आठ दिन पहले बेटे का पिता कार लेकर उसकी ससुराल पहुंच गया। होने वाली बहू को शारीरिक रूप से कमजोर होने की बात कहते हुए किसी अच्छे डॉक्टर से दवा दिलाने के लिए अपने साथ ले गया। शाम तक नहीं लौटने पर युवती के परिजनों ने संपर्क किया तो बोला युवती को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। इसके बाद दो दिनों तक वापस नहीं आने पर युवती के परिजनों ने फिर संपर्क साधा तो फिर से बहाना और टाल-मटोल किया। आठ दिन बाद लौटा तो पता चला कि होने वाली बहू से ही शादी कर ली है। जिसके बाद इस पर घर में खूब हंगामा मचा। पिता और बेटे के बीच विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। घर की महिलाओं और नव विवाहिता के बीच भी खूब लात घूंसे चले। देखते ही देखते पिता-पुत्र एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। शोरगुल पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
शाम को हुई पंचायत के दौरान पत्नी और बेटा नव विवाहित जोड़े को गांव से निकाल देने की जिद पर अड़ गए। बेटे और पत्नी के तेवर देख पिता अपनी दुल्हनिया को लेकर मौके से खिसक गया। फिलहाल प्रेमी जोड़े ने अपना नया ठिकाना शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव को बना लिया है। बेटे की मंगेतर से पिता की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुई है। उधर युवती के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने पूरे मामले में खामोशी बना ली है। वहीँ दोनों के भविष्य को लेकर तो संशय है ही , लेकिन पिता के इस कृत्य ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।















