संगीत प्रधान फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा 20 को होगी रिलीज, रुपहले परदे पर दिखेगी दो गायकों के प्यार, सपनों और संघर्षों की कहानी: बागची,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। सुपरहिट पहली फिल्म मोर छैया भुइयां को अपने संगीत से अमर बनाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार बबला बागची निर्देशक के रूप में अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म संगी रे लहुट के आजा लेकर आ रहे हैं। उनके साथ निर्माता के तौर पर सुशील गर्ग भी जुड़े हैं। प्रेस वार्ता में बागची ने कहा कि संगी रे फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली संगीत-प्रधान फिल्म है, जिसकी कहानी दो गायकों के प्यार, उनके सपनों और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है।

खास बात यह भी है कि सतीश जैन फिल्म में दमदार अभिनय करते दर्शकों मंत्र मुग्ध अचंभित करते दिखाई देंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में नवोदित कलाकार प्रतीक के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सिल्की गुहा नजर आएंगी। प्रतीक इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं और निर्देशक बाबला बागची का मानना है कि यह फिल्म प्रतीक के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है।

मुख्य जोड़ी के अलावा, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, सतीश जैन, सिंखा चितांबरे, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल, सतीश जैन, सिग्मा उपाध्याय, हेमलाल कौशल और धर्मेंद्र अहिरवार जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अपनी कर्णप्रिय आवाज से गानो में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, कंचन जोशी, अनु दीप ने स्वर दिया हैं। उन्होंने कहा कि दमदार कहानी, सुरीले संगीत और बेहतरीन कलाकारों की टीम के साथ, ‘संगी रे लहुट के आजा’ से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 20 जून को निहारिका, चित्रा टाकीज कोरबा सहित प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

- Advertisement -
Latest News

ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में महाघोटाले की आशंका, भारतीय जनाधिकार पार्टी ने की 1999 से CBI-SIT जांच की मांग,देखिए विडिओ

दीपका में तेज बारिश के बीच 6 घंटे का धरना-प्रदर्शन, तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा...

More Articles Like This