रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने आज X पोस्ट में लिखा, कुछ दिन पहले हुए उस भयानक हादसे के बाद आज खुद को बेहतर महसूस कर रहा हूं। यह केवल मेरी हिम्मत का नहीं, बल्कि आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और दुआओं की जीत है। आप सभी का प्यार और समर्थन मेरे लिए किसी संजीवनी से कम नहीं था। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और मंगलकामनाएं मेरी असली शक्ति है, जिसने मुश्किल पल में मुझे लड़ने का हौसला दिया। इस कठिन समय में अकेला महसूस नहीं होने दिया, इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। आप सभी का प्यार और समर्थन हमेशा मेरे साथ रहेगा, यही कामना है। गिरकर उठना ही जिंदगी की पहचान है, हर मुश्किल के बाद एक नई उड़ान है।
Latest News
कोरबा में चलती बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 पर कार्रवाई, 1 गिरफ्तार,देखिए विडिओ
कोरबा । जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा –...















