नकटी तोड़फोड़ मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, बोले– पहले कराया पुनर्वास, फिर हटाया अतिक्रमण,देखिए विडिओ

Must Read

/रायपुर। नकटी गांव अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई थी और उन्हें EWS आवास उपलब्ध कराया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ प्रभावित लोगों के हितों और उनके पुनर्वास का भी पूरा ध्यान रख रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है और प्रभावित लोगों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने के बाद ही अतिक्रमण हटाया गया।

- Advertisement -
Latest News

More Articles Like This