रायपुर छत्तीसगढ़: आज शनिवार को खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम में तिल्दा नेवरा नगर एवं क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की है। आज लगभग 11:00 बजे खनिज विभाग की टीम तिल्दा पहुंची तत्पश्चात राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीयो के उपस्थिति में हाई स्कूल रोड नेवर नए एसडीम कार्यालय के पास अवैधा रूप से भारी मात्रा में रेत और गिट्टी का भंडारण किया गया था भंडारण वाली जगह पर 600 घन मीटर रेत और 300 घन मीटर गिट्टी साथ ही ससाहोली में 700 घन मीटर रेत (डंप)भंडारण पाया गया जिस पर खनिज एवं राजस्व विभाग ने जप्त की कार्यवाही की है।वही तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम पंचायत कोहका में अवैध मुरूम खनन करते 04 हाईवा पाया गया जिसे जप्त की कार्यवाही करते हुए थाना नेवरा में सुपुर्द किया गया बता दे की तिल्दा नेवरा नगर व क्षेत्र में बरसात के पूर्व अवैध रूप से कई स्थानों बहुतायत संख्या में अवैध भंडारण देखा जा सकता है जिन्हें बरसात के बाद भारी दामों में बेचा जाएगा?नाम में उल्लेखित करने की शर्त पर नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने कहा कि खनिज एवं राजस्वा विभाग को पूरे नगर व क्षेत्र में अवैध भंडारण पर कार्यवाही करना चाहिए जिससे आम लोगों को बरसात के बाद उचित दामों में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल मिल सके।
Must Read
Latest News
नगर निगम की निविदाओं और भुगतान व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल
कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों ने निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर निविदा प्रक्रिया,...
















