भाजपा मंडल हरदी बाज़ार में आपातकाल पर संगोष्ठी संपन्न

Must Read


हरदीबाजार, 26 जून।  दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सम्माननीय राजेंद्र राजपूत जी रहे मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि।25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया संविधान हत्या दिवस हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए कार्यक्रम को सम्माननीय नरेश टंडन जिला मंत्री कोरबा, सम्माननीय चुलेश्वर राठौर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा एवं सम्माननीय डॉ विजय राठौर पूर्व महामंत्री मंडल हरदीबाज़ार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने संबोधित किया ।

संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल जी व्यास राठौर जी कोषाध्यक्ष मंडल हरदी बाज़ार, बजरंग यादव मंडल उपाध्यक्ष हरदीबाजार, अमरनाथ कौशिक मंडल महामंत्री हरदीबाजार, हीरालाल अहीर जी जिला कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा, राज ओग़रे जी मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामेश्वर यादव जी मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मनहरण पटेल जी, लक्की साहू जी कमल किशोर जी एवं मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ कौशिक जी महामंत्री मंडल हरदीबाजार एवं आभार बजरंग यादव जी मंडल उपाध्यक्ष हरदी बाज़ार ने किया।

- Advertisement -
Latest News

IPS Bhavana Gupta : बड़ा प्रशासनिक अपडेट…! बलौदाबाजार की SP भावना गुप्ता 117 दिनों की छुट्टी पर…OP शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार…यहां जानें वजह

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल। IPS Bhavana Gupta : बलौदाबाजार जिले की पुलिस व्यवस्था में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। जिले की...

More Articles Like This