सावन के अंतिम सोमवार को कनकेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा कोरबा,देखिए विडिओ

Must Read


स्थान – कोरबा | दिनांक – 24/08/2026
रिपोर्ट – मनीष जायसवाल
कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कोरबा के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए मंदिर पहुंचे। अंतिम सोमवार होने के कारण सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
कोरबा से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए कनकेश्वर धाम पहुंचे। रास्तेभर कांवड़ियों के जयकारों और “बोल बम-बोल बम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कांवड़ियों का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी।


कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रास्ते में जगह-जगह भक्तजनों एवं समाजसेवकों द्वारा चाय, नाश्ते और जलपान की व्यवस्था की गई थी। सेवा में जुटे लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
कनकेश्वर धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
मंदिर में समाजसेवकों द्वारा भोग-भंडारे का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष कनकेश्वर धाम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है और सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नजर आई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को चाय पिलाकर उनका स्वागत किया गया, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।
कनकेश्वर धाम में आस्था, सेवा और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कोरबा से जल लेकर पैदल कनकेश्वर धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों की श्रद्धा और उनका उत्साह सावन के अंतिम सोमवार को यादगार बना गया।
JB News Korba Chhattisgarh के लिए मनीष जायसवाल की रिपोर्ट। ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe, Like, Comment और Share जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़  रानीधनराज कुवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, बड़े फर्जीवाड़े की आशंका …..देखिए विडिओ

कोरबा।  पुराने बस स्टैंड के पास रानीधनराज कुवर अस्पताल में सोमवार को एक मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल...

More Articles Like This