ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक

Must Read

हरियाणा के सोनीपत से ताजमहल देखने आए 26 वर्षीय पर्यटक हितेश कुमार उर्फ हर्ष शर्मा जब काउंटर से टिकट ले रहे थे, तब उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। सीने में दर्द होने से वह गिर गए, साथ आए मित्र घबरा गए। उन्होंने पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को बुलाया। जवानों ने तत्काल सीपीआर देकर सैलानी की जान बचाई और उन्हें अस्पताल भेजा। ताज सुरक्षा पुलिस के इंस्पेक्टर वैस अहमद और सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह के साथ उनकी टीम ने पर्यटक हितेश को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा, जहां समय से उपचार मिलने के कारण उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

- Advertisement -
Latest News

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ...

More Articles Like This