अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान ,देखिए विडिओ

Must Read

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ 2026 प्रदेशभर के अग्रवाल समाज की सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना और संगठनात्मक शक्ति का भव्य मंच बना।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रवाल संगठन की मांग पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की। घोषणा के बाद सभागार में मौजूद समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 1000 से अधिक समाजजन शामिल हुए। कोरबा से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन एवं पदाधिकारी अंबिकापुर पहुंचे।

18 प्रतिभावानों को अग्र अलंकरण सम्मान

अग्र महाकुंभ का प्रमुख आकर्षण अग्र अलंकरण समारोह रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 18 प्रतिभावान व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी द्वारा प्रायोजित किया गया।

काव्य संध्या ने बांधा समां

कार्यक्रम में कवयित्री सोनल जैन एंड पार्टी की काव्य संध्या भी आयोजित हुई। भगवान अग्रसेन और अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने समाजजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात करीब 1 बजे तक चला।

अग्र महाकुंभ में सामाजिक, संगठनात्मक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला एवं युवा प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी, कोरबा ने आयोजन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री, सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, आयोजन समिति एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा ने इस आयोजन को विशेष महत्व दिया है और समाज की एकता एवं सेवा कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।

JB News Korba | Manish Jaiswal
Subscribe करें | Like करें | Comment करें | Share करें ❤️

- Advertisement -
Latest News

सेवा मेरा योगदान’ से आसान हुई राह, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों में बढ़ा आत्मविश्वास,देखिए विडिओ

दिव्यांग सहायता शिविर में पात्रतानुसार सहायक उपकरण वितरित, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से आसान हुआ आवागमन’कोरबा 25 सितम्बर 2026/रोजमर्रा की जिंदगी...

More Articles Like This