वन मंडल कटघोरा में घूम रहा 50 हाथियों का दल पहुंचा कोरिया जिले की सीमा के पास

Must Read

कोरबा /जिले के वन मंडल कटघोरा में घूम रहा 50 हाथियों का दल कोरिया जिले की सीमा पर पहुंच गया है। यह दल धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीण भी निगरानी करने में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड ग्राम पसान और केंदई रेंज के बीच से ग्राम पनगवां होते हुए आगे बढ़ रहा है। यह क्षेत्र सिरमिना सर्किल में आता है। हाथियों के आगे बढ़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शाम को हाथी अलग-अलग झुंड में घूमते हैं। एक दंतैल हाथी ग्राम पिपरिया के नाले में पानी पीता हुआ नजर आया। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी आगे बढ़ सकते हैं और वापस भी आ सकते हैं। इसकी वजह से टीम निगरानी कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को मिल रही नई ऊर्जा, रिस्दी स्कूल परिसर में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया वृक्षारोपण,...

सेवा संकल्प से पर्यावरण संरक्षण तक — श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में रिस्दी में भाजपा ने रोपे हरियाली...

More Articles Like This