BREAKING NEWS: बारिश के बीच ट्रेलर में लगी भीषण आग

Must Read

BREAKING NEWS: जिले के सर्वमंगला-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना बरमपुर मोड़ के पास की है, जहां ट्रेलर में आग लगने के बाद तेज़ लपटें और धुएं उठने लगे और देखते ही देखते पूरा ट्रेलर धू-धू कर जलकर खाक हो गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक कोरबा से कुसमुंडा खदान की ओर कोयला लोड करने जा रहा था और रास्ते में बरमपुर मोड़ के पास ट्रेलर खड़ा कर चाय-नाश्ते के लिए रुका था। उसी दौरान किसी अज्ञात कारण से ट्रेलर में आग लग गई। हल्की बारिश के बावजूद आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेलर को पूरी तरह निगल गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस ने भीड़ हटाकर आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी हटवाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन ट्रेलर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

- Advertisement -
Latest News

29 अगस्त को कोरबा में सजेगा प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव, लोक संस्कृति और परंपरा का दिखेगा भव्य संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का आयोजन 29 अगस्त को...

More Articles Like This