बिजली,पानी, भोजन जैसी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे एकलव्य स्कूल के छात्र, कलेक्टर से मिलने 5 KM पैदल चले, प्रशासन नाकेबंदी कर भी नहीं रोक सकी

Must Read

कसडोल। विकासखंड कसडोल के एकमात्र एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान के बच्चे सोमवार को बिजली, पानी, भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर कलेक्टर से मिलने एक सर्विस बस में सवार होकर निकले थे।

जैसे ही ये खबर ज़िला प्रशासन को मिली उसके बाद कसडोल एसडीएम, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त और कसडोल पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों को पहले रोका गया फिर उन्हें समझाइश दी गई। बावजूद इसके आक्रोशित बच्चे नहीं माने और पैदल ही बलौदाबाज़ार की ओर निकल पड़े। एक तरफ बच्चे पैदल चल रहे थे वहीं उनके पीछे एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम चल रही थी। इस बीच बच्चे पैदल ही क़रीब 5 किलोमीटर तय कर चुके थे।

घंटों समझाइश के बाद बच्चे डोंगरीडीह गाँव में रुके। बच्चों की ज़िद थी कि वे अपनी बात कलेक्टर के सामने ही रखेंगे यहां तक कि मीडिया से भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दुर्व्यवहार किया गया।

बच्चों की ज़िद के आगे कसडोल एसडीएम को झुकना पड़ा और फिर 4 बच्चों को लेकर एसडीएम कलेक्टर कार्यालय रवाना हुए। बच्चों ने कलेक्टर से अपनी बात कहीं है। वही बच्चों के पालक ने बताया कि यह समस्य पिछले 3–4 सालों से है। हर साल केवल आश्वासन ही मिलता है। समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के विधार्थी अपनी समस्याओ के लेकर आये थे जिसमे सबसे बडी समस्या बिजली की है जैसे ही मौसम खराब होता है जंगल झाडियो के बीच से विधुत लाईन होने से अक्सर बिजली गुल हो जाती है जिसके कारण पीने की पानी की समस्या तथा अन्य निस्तारी समस्या आ जाती है जिसे स्थायी रूप से सुधारने का निर्देश विधुत विभाग को दिया हुआ है जो अपनी पूरी टीम के साथ सोनाखान पहुंच चुके है। दूसरी बात 4 वर्ष पूर्व बच्चो के मार्कशीट मे कुछ त्रुटियां हो गई थी जिसे प्राचार्य व्दारा रीजनल आफिस भुवनेश्वर भेजा गया है आने पर बच्चो को दे दी जायेगी।

दीपक सोनी

कलेक्टर, बलौदाबाजार

जबसे एकलब्य आवासीय विद्यालय प्रारंभ हुआ है तब से अब तक यहां हर तरह की समस्या बनी हुई है प्रशासनिक अधिकारीयो को समस्या बताया जाता है पर अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला किसी भी अधिकारी ने समस्याओ को सुलझाने का प्रयास नही किया।

- Advertisement -
Latest News

Breaking news भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी रज्जाक अली के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई,देखिए...

कोरबा। Korba Breaking भाजपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और...

More Articles Like This