कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री का पर्दाफाश: वाटर जग खरीदी मामले में मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप साबित हुए भ्रामक, भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाना में की शिकायत” 

Must Read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा वाटर जग खरीदी को लेकर फैलाए गए भ्रामक आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दिनांक 15 और 16 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय कांग्रेस (INC India) एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस (INC Chhattisgarh) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वाटर जग की खरीदी के नाम पर झूठी और भ्रामक जानकारी साझा की। इस पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया।

कांग्रेस द्वारा किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए आपत्तिजनक शब्दों जैसे “जनजातीय सीएम का कमीशन” का इस्तेमाल किया गया, जिसे भाजपा नेताओं ने बेहद आपत्तिजनक और समाज को भ्रमित करने वाला बताया।

भाजपा सोशल मीडिया सह-संयोजक मितुल कोठारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रायपुर शहर गोविंद गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, रवि मिश्रा, मिनी पांडे और श्रद्धा मिश्रा ने कांग्रेस के इस कृत्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने और जनभावनाओं को भड़काने के लिए इस तरह के झूठे मुद्दों को हवा दे रही है।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के झूठे और भ्रामक प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ताकि जनता के बीच भ्रांतियां ना फैलाई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी समाज और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के दुष्प्रचार से सरकार के काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाजपा का हमला
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “घोटालों की जननी कांग्रेस अब झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति पर उतर आई है। मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह आदिवासी समाज का भी अपमान है।”

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
सिविल लाइन थाना पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए कंटेंट की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

गणेश कुलदीप फिर चुने गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, देखिए वीडियो

अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है।...

More Articles Like This