उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए 10 परिवारों को सहायता राशि का चेक

Must Read

कोरबा//
विधानसभा अंतर्गत दर्री के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी माह में कुम्भ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुःखद निधन हो गया था। सभी शोक संतृप्त परिवार को वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। मंत्री श्री देवांगन ने आज कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को 1-1 लाख की सहायता राशि का चेक वितरण किया। उन्होंने इसके लिए सवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती राधा महंत, पार्षद मुकुंद सिंह कँवर भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग: तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, बचाने कूदा बड़ा भाई भी डूबा

बिलासपुर। चिल्हाटी गांव में दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। बताया...

More Articles Like This