कांग्रेस कमेटी कोरबा ने भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई और प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
*कोरबा।* जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर, टी.पी. नगर कोरबा स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करे। गांव की पंचायत को स्वयं निर्णय लेने का अधिकार हो। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान देश की एकमात्र प्रासंगिक विचारधारा है।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि महिला वर्ग को सत्ता में अधिकाधिक भागीदारी दिलाने में स्व. राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत भागीदारी देने की रूपरेखा पहले ही तैयार कर दी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के कारण ही देश में पंचायती राज व्यवस्था कायम हुई। उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार-विमर्श कर देश की प्रगति के लिए विकास योजनाओं को नया आयाम दिया। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में भी उनका आगमन हुआ था।
पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। चाहे छात्र जीवन हो, पायलट के रूप में कार्यकाल हो या राजनीति, हर क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। उनकी सोच और प्रयास राष्ट्र निर्माण और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भारत को विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए केंद्रित थे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश पदाधिकारी हरीश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, राजेन्द्र तिवारी, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. शाहिद, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, अविनाश बंजारे, रामगोपाल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, एफ.डी. मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, संतोष यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रामगोपाल यादव, रतन यादव, गंगाराम भारद्वाज, अंकित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुरेश कुमार अग्रवाल कार्यालय महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा
















