कोरबा में नशे में हंगामा करने वाले युवक की गिरफ्तारी, वायरल वीडियो में दिखी युवती की तलाश जारी

Must Read

कोरबा शहर में बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला अब पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद चर्चा में है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वायरल वीडियो में दिखी युवती की तलाश जारी है।

घटना दिनांक 06 जुलाई 2025 की रात्रि की है, जब टीपी नगर स्थित ONC बार एवं पाम मॉल के बाहर कुछ युवाओं ने शराब के नशे में सड़क पर उपद्रव मचाया। आपसी विवाद ने देखते ही देखते मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी को समझाइश देने के दौरान एक युवक और युवती ने शराब के नशे में न केवल अभद्रता की बल्कि शासकीय कार्य में भी बाधा डाली।

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और “कोरबा शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा” शीर्षक से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसईबी पुलिस चौकी, थाना सिविल लाइन, रामपुर में अपराध क्रमांक 410/2025 के तहत धारा 296, 132, 221, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को घटना में शामिल आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू (31 वर्ष), निवासी मुडापार, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 12 BF 3700) भी जप्त की गई है। वहीं वीडियो में नजर आने वाली युवती की जल्द गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।

🔴 पुलिस की अपील:

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो सार्वजनिक स्थानों की बजाय घर पर करें। शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वाहन भी जब्त किया जा सकता है।


कोरबा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This