MP NEWS: चित्रकूट के पूर्व विधायक के घर नौकरानी सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पत्नी और मृतिका के प्रेमी पर केस दर्ज

Must Read

सतना: चित्रकूट में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर 24 वर्षीय नौकरानी सुमन निषाद की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्चना चतुर्वेदी और सुमन के प्रेमी अरविंद उर्फ रज्जू यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। सुमन ने 29 जुलाई को अर्चना के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने अर्चना पर शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत लापरवाही से हथियार रखने का मामला दर्ज किया, क्योंकि रिवॉल्वर असुरक्षित स्थान पर रखा था।

जांच में खुलासा हुआ कि सुमन का अरविंद यादव के साथ प्रेम संबंध था, जो बांदा, उत्तर प्रदेश का निवासी है और हनुमान गोशाला में काम करता था। सुमन का परिवार सब्जी की रेहड़ी लगाता था, जहां दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। सुमन की मां को इस रिश्ते का पता चलने पर उन्होंने उसकी शादी कटनी के एक युवक से तय कर दी। अरविंद ने सुमन को दो बार मोबाइल देकर बातचीत के लिए दबाव बनाया, लेकिन मां ने दोनों फोन जब्त कर लिए। मां की सख्ती, प्रेमी का दबाव और शादी की उलझनों से मानसिक तनाव में सुमन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और साक्ष्यों के आधार पर अरविंद को गिरफ्तार किया और बीएनएस की धारा 108 व 107 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This