सेंट जेवियर स्कूल मे छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी…

Must Read

कोरबा, 04 अगस्त 2025/ ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर हर क्षेत्र मे लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सेंट जेवियर स्कूल पहुंचकर पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी.

ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। सेंट जेवियर स्कूल में इसी श्रृंखला में कार्यक्रम किया गया। सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और उनकी टीम ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद किया गया.

ट्रैफिक रूल्स का लोगों के जीवन में महत्व क्या है इसे बेहतर तरीके से समझाया गया। हाईवे से लेकर आम रास्ता पर आवागमन के दौरान किस प्रकार से ट्रैफिक रूल्स उपयोगी साबित होते हैं इस बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ पुलिस ने यह भी बताया कि जिंदगी आपको मौका नहीं देती है इसलिए लापरवाही का प्रदर्शन करने से बचा जाए। स्कूल प्रबंधन ने ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान की प्रशंसा की.

- Advertisement -
Latest News

Korba High Level Bridge : सलिहा नाला पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, कलेक्टर दुदावत की बड़ी पहल, ₹6.24 करोड़ की मिली मंजूरी

कोरबा, 25 अगस्त। Korba High Level Bridge : कोरबा जिले के देवरी-कोरई (तुन्दुकोन्हा) मार्ग पर वर्षों से आवागमन की समस्या...

More Articles Like This