कच्चे मकान में बूँदकुंवर को बारिश से लगता था डर, पीएम आवास योजना से बन गया पक्का घर…

Must Read

कोरबा, 04 अगस्त 2025/ ढलती उम्र के साथ बूँदकुंवर की चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ती ही जा रही थी। एक तरफ शरीर मे कमजोरी के साथ थकावट का टेंशन तो दूसरी तरफ झोपड़ी में रहते हुए बारिश के दिनों में होने वाली मुसीबतों को लेकर भी तनाव बना रहता था। बारिश होने से कच्चे घर मे खपरैल वाले छत से जगह-जगह बहती पानी की धार अक्सर परेशानी का सबब बना रहता था, इसके साथ ही तेज बारिश में घर गिर जाने के डर से नींद भी उडी रहती थी। बूँदकुंवर पक्का मकान बनाना तो चाहती थी लेकिन गरीबी मे संसाधनों की कमी से पक्का मकान बना पाना एक सपना बनकर रह गया था.

इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना में जब बूँदकुंवर का नाम चयन हुआ तो उन्हें एक पल के लिए ये भी किसी मीठे सपने की तरह ही लगा, इस बीच जब उन्हे अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आवास निर्माण के लिए राशि मिलेगी और वो अपना घर कच्चे से पक्का बनवा सकती हैं, अधिकारियों की ये बात सुनकर बूँदकुंवर को बारिश के दिनों में कच्चे घर से होने वाली परेशानियों को याद कर बिना देरी किये हामी भर दी और पीएम आवास योजना से मिली हिम्मत के बलबूते अपना पक्का मकान बनवा लिया। वर्तमान मे बरसात का मौसम है, तेज बारिश भी हो रही है जिससे बूँदकुंवर को कोई डर और चिंता नहीं रहती और अब वह अपने पक्के घर में बहुत ही सुकून से रहकर चैन की नींद सो पाती हैं.

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत जटगा के खालपारा में रहने वाली बूँदकुंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका घर कच्चे से पक्का बन गया है। पति की देहांत के बाद उनके लिए पक्का मकान बनवा पाना किसी चुनौती से कम ना था, बूँदकुंवर ने बताया कि बच्चों के साथ बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों को देख उनकी इच्छा तो थी कि वह भी पक्का मकान बनवा लें, लेकिन पर्याप्त राशि नहीं होने और कर्ज में डूब जाने का डर उन्हें सताता था। उनका नाम पीएम आवास योजना में स्वीकृत होने और राशि मिलने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पक्का मकान बनवाया। इस दौरान मकान की सभी किश्त समय पर मिलती गई और उनका पक्का घर पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। उन्होंने घर बनाने मे स्वयम से खुद के पैसे भी लगाए. बूँदकुंवर ने बताया कि पक्का मकान बन जाने से उन्हें बहुत खुशी होती है। और अब बारिश का डर भी नहीं रहता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए जो सहायता दी है वह हमारा ही नहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यादगार और सुकून भरा रहेगा.

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This