बिलासपुर/कोरबा, 7 अगस्त 2025।
कोरबा जिले के युवा और प्रतिभाशाली वकील प्रिंस अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक महत्वपूर्ण मुकदमे की सुनवाई के दौरान अपनी तार्किक और तथ्यात्मक बहस से न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया। उनकी बहस को “ऐतिहासिक” माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने संविधान, सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों और तर्कों के माध्यम से पक्ष रखा और न्यायाधीशों को प्रभावित किया।
वीडियो देखने के लिए लिंक को टच करें
https://youtube.com/shorts/ELLBS-ECm7M?si=0BHD7Vsn7r8D7o1P
न्यायाधीशों ने भी उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना की।
प्रिंस अग्रवाल की यह उपलब्धि न सिर्फ कोरबा जिले, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व की बात है। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से आने वाले युवा भी कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।
कोरबा के सामाजिक, राजनीतिक व अधिवक्ता समुदाय में इस खबर से उत्साह की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस जैसे युवाओं से आज का युवा वर्ग प्रेरणा ले सकता है।















