पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए दी …….

Must Read

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई देते हुए कहा कि भाई-बहन के अपार स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक महापर्व रक्षाबंधन का यह पर्व कोरबावासियों के जीवन में सौभाग्य लाए तथा समाज में सौहार्द व सहयोग की भावना को और मजबूत करें। कोरबा में सभी बहनों का मान-सम्मान बढ़े यही ईश्वर से प्रार्थना है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का महापर्व भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है यह पर्व कर्तव्य एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व समाज व परिवार में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य करता है।

- Advertisement -
Latest News

Korba Breaking- बालको में श्री अपार्टमेंट के पास मिला मानव भ्रूण, सूचना पर पहुंची पुलिस…

बालको थाना क्षेत्र के भदरापारा बुधवार को मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। श्री अपार्टमेंट के...

More Articles Like This