छत्तीसगढ़ भाजपा: कभी भी हो सकती है प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, 4 नहीं, 3 होंगे महामंत्री

Must Read

रायपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी का ऐलान कभी भी हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन से संभावित कार्यकारिणी को मंजूरी मिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई बैठक में सबसे अहम महामंत्रियों के पदों को लेकर चर्चा हुई है। पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सायं के अलावा चार महामंत्री रखे गए थे, लेकिन इस बार प्रदेश संगठन महामंत्री के अलावा तीन ही महामंत्री रखने का फैसला किया गया है। इनमें एक एससी और एक ओबीसी वर्ग का महामंत्री तो लगभग तय कर दिया गया है। अब एक और महामंत्री पर फैसला बाकी है। सामान्य वर्ग से भी दो नाम सामने आ रहे हैं, इसमें एक नाम पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और पूर्व विधायक रजनीश सिंह का है, लेकिन सामान्य वर्ग का अध्यक्ष होने के कारण सामान्य वर्ग से महामंत्री न रखने की बात भी सामने आ रही है। ऐसी स्थिति में एसटी वर्ग से कोई नाम सामने आ सकता है।

प्रदेश में भाजपा संगठन के जिलों के चुनावों के बाद किरण देव को गत 17 जनवरी को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बने किरण देव को सात माह हो गए हैं, लेकिन अब तक प्रदेश की कार्यकारिणी नहीं बन सकी है। किरण देव ने पहले कहा था कि मंडलों के बाद जिलों की कार्यकारिणी तय होने के बाद प्रदेश की कार्यकारिणी बनेगी। मंडलों की कार्यकारिणी तो बन गई है, इसी के साथ करीब एक दर्जन जिलों की भी कार्यकारिणी का ऐलान हो चुका है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This