BJP प्रदेश कार्यकारिणी में कोरबा को भी तवज्जो, ऋतु प्रदेश मंत्री नियुक्त

Must Read

रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने कोरबा जिले से रितु चौरसिया को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाकर कोरबा जिला का सम्मान किया है। निश्चित ही कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में ऋतु चौरसिया को प्रदेश दायित्व दिए जाने पर हर्ष व्याप्त है। ऋतु चौरसिया के दादा जनसंघी नेता एवं उनके पिता स्वर्गीय आरके चौरसिया सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कई दायित्व को निर्वहन किए हैं। ऋतु चौरसिया पार्षद से लेकर महापौर चुनाव तक में भाजपा का प्रत्याशी रही हैं। भाजपा में लगातार सक्रिय रहने वाली महिला नेत्री ऋतु चौरसिया का भाजपा पार्टी ने कद बढ़ाया है।

घोषित कार्यकारिणी में 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।
बताया जा रहा है यह विस्तार भाजपा के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठनात्मक मजबूती और जनाधार विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This