कोरबा में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी,  श्याम मंदिर में होंगे आकर्षक आयोजन,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्री श्याम मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति के अनुसार, जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान झूला झंकियां, श्याम संकीर्तन, महाआरती, प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे।

मंदिर परिसर में मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।  जहा छोटे बच्चे कृष्ण बन कर आयेंगे वहीं, भक्तों के लिए अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार पंकजा एवं प्रज्ञा दीदी (पोड़ी) अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों का कहना है कि जन्माष्टमी पर्व हर साल की तरह इस बार भी भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

👉 स्थल – श्री श्याम मंदिर कोरबा
👉 आयोजन – श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This