प्रदेश किसान मोर्चा के सम्मान समारोह में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

Must Read

रायपुर। प्रदेश कार्यालय रायपुर में आज प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा से निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिसमें विशेष रूप से कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल, तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ओंकार ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, खाद्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप शर्मा, बी.नियम प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने किसान मोर्चा की उपलब्धियों और संगठन की मज़बूती पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मोर्चा केवल किसानों की आवाज़ ही नहीं, बल्कि पार्टी की रीढ़ है। किसानों और ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्षरत यह मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर नई ताक़त देता है।

इस अवसर पर पवन कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाईं और नारे लगाकर पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से गूंजायमान कर दिया।

किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पवन कुमार सिंह जैसे जनप्रतिनिधि संगठन की शान हैं और उनके कार्यों से किसान हितों को निरंतर बल मिलता रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This