सावन की मस्ती, सखियों की खुशियाँ: रजगामार में सखी सहेलियां ग्रुप का भव्य सावन उत्सव

Must Read

कोरबा/रजगामार। महिलाओं के आपसी प्रेम, सौहार्द, सम्मान और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सखी सहेलियां सेवा, सम्मान एवं संस्कार ग्रुप रजगामार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार भवन में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखियों ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स, गायन प्रतियोगिता और राखी की थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में सखियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य उषा कुर्रे रहीं। विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक दल के रूप में उषा पांडे, अनसूया श्रीवास, उषा प्रसाद एवं मंजू साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया और अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल “सावन क्वीन” का चयन रहा, जिसमें गंगा निर्मलकर को सावन क्वीन चुना गया। लाल रंग की एकरूप साड़ियों में सजी सखियों ने पूरे आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

रंग-बिरंगी सजावट, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। सखियों ने कहा कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार और समाज के लिए अपना समय देती हैं, लेकिन इस आयोजन ने उन्हें अपने लिए समय निकालने और बचपन की यादों को फिर से जीने का सुंदर अवसर दिया।

मुख्य अतिथि उषा कुर्रे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आपस में जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच देने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने वाले ऐसे आयोजन बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने सखी सहेलियां ग्रुप को भविष्य में भी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियां जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन सखी सहेलियां सेवा, सम्मान एवं संस्कार ग्रुप की प्रमुख रश्मि तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी सखियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं गरिमा पांडे एवं इशिता सोनी ने कार्यकर्ता के रूप में विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में पूजा तिवारी, अंकिता दुबे, रेनू बरेठ, गायत्री निर्मलकर, गंगा निर्मलकर, सत्यभामा श्रीवास, पूजा श्रीवास, कंचन श्रीवास, प्रियंका श्रीवास, भारती कश्यप, सुधा घोष, साधना कुजूर, जानकी यादव, आकांक्षा साव, मंजू राठिया, श्रद्धा डनसेना, कृष्णा सोनी, रानी थापा, प्रीति कश्यप सहित बड़ी संख्या में सखियों की सहभागिता रही।

JB News Korba Chhattisgarh | मनीष जायसवाल
ऐसी ही स्थानीय और छत्तीसगढ़ से जुड़ी खबरों के लिए JB News Korba को सब्सक्राइब करें, खबर को लाइक करें, कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

SawanUtsav #SawanQueen #Rajgamar #Korba #Chhattisgarh #WomenEmpowerment #SakhiSaheliyan #JBNewsKorba #ManishJaiswal

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, बैंक और स्कूलों में पुलिस ने दी ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी,देखिए विडिओ

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए...

More Articles Like This