कोरबा, 26 अगस्त। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के पांच राज्यों में स्थित 25 अस्पताल राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) के अधीन क दिए गए हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत अन्य सरकारी अस्पतालों की तरह कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी।
केन्द्र सरकार ने कोयला मंत्रालय के अस्पतालों का प्रशासनिक नियंत्रण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) से हटाकर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) को सौंपने का निर्देश जारी किया है। इन अस्पतालों को पब्लिक-जीओआई हॉस्पिटल की नई श्रेणी में रखा जाएगा। राज्य के हेल्थ बेनिफिट पैकेज और नियमों के अनुसार प्रोत्साहन और सेवाएं मिलेंगी।
इन मंत्रालयों के अस्पताल भी SHA को सौंपे गए
कोयला मंत्रालय के अलावा श्रम और रोजगार मंत्रालय (ईएसआईसी), रक्षा मंत्रालय, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय, गृह मंत्रालय, खान मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, रेल मंत्रालय, शिपिंग मंत्रालय (पोर्ट अस्पताल), इस्पात मंत्रालय के अधीन अस्पतालों को भी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) को सौंपा गया है।
कोयला मंत्रालय के ये अस्पताल होंगे अधीन
झारखण्ड
- गांधीनगर हॉस्पिटल, सीसीएल, रांची
- सेंट्रल हॉस्पिटल, डकरा, रांची
- एकेसी गिड्डी ए, रामगढ़,
- आदर्श क्षेत्रीय चिकित्साल, रामगढ़,
- रिजनल हॉस्पिटल, नईसराय, बोकारो,
- रिजनल हॉस्पिटल, करगली, बोकारो,
- सेंट्रल हॉस्पिटल, धोरी, बोकारो
छत्तीसगढ़
- रिजनल हॉस्पिटल, एसईसीएल चरचा, कोरिया
- रिजनल हॉस्पिटल, एसईसीएल कुरासिया, कोरिया
- सेंट्रल हॉस्पिटल, एसईसीएल मनेन्द्रगढ़
- सेंट्रल हॉस्पिटल, एसईसीएल बिलासपुर
- सेंट्रल हॉस्पिटल, एसईसीएल बिश्रामपुर
- मेन हॉस्पिटल, एसईसीएल कोरबा
- बांकी हॉस्पिटल, एसईसीएल, कोरबा
- नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल, एसईसीएल गेवरा, कोरबा
- रिजनल हॉस्पिटल, एसईसीएल कोतमा कॉलरी, अनूपपुर
मध्य प्रदेश
- एरिया हॉस्पिटल, डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा
- सेंट्रल हॉस्पिटल, डब्ल्यूसीएल बरकुही, छिंदवाड़ा
- सेंट्रल हॉस्पिटल, बुढ़ार, शहडोल
- रिजनल हॉस्पिटल, नौरोजाबाद, उमरिया
- नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल, एनसीएल, सिंगरौली
- रिजनल हॉस्पिटल, एसईसीएल कोतमा कॉलरी, अनूपपुर
ओडिशा
- आंनद विहार हॉस्पिटल, एमसीएल, संबलुपर
- सेंट्रल हॉस्पिटल, एमसीएल आईबी वैली, झारसुगड़ा
महाराष्ट्र
- बल्लारपुर एरिया हॉस्पिटल, डब्ल्यूसीएल चंद्रपुर















