Monday, February 16, 2026

भागवत कथा हमारे जीवन को धर्म, नीति और संस्कार से जोड़ने वाली अमूल्य धरोहर हैं – गोपाल मोदी

Must Read

चांपा में स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहां की ऐसे धार्मिक उत्सव ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान हैं।

कोरबा/चांपा। गोयल परिवार के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में आज कथावाचक स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने भक्तों को श्री शुकदेव आगमन एवं कपिलावतार प्रसंग का रसपान कराया। इस अमृतमय कथा का श्रवण करने भारतीय जनता पार्टी कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी पहुंचते ही आयोजन समिति के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री गोपाल मोदी ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया।

कथा श्रवण से मानव जीवन में शांति, भक्ति और सकारात्मकता का संचार होता हैं – गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “भागवत कथा हमारे जीवन को धर्म, नीति और संस्कार से जोड़ने वाली अमूल्य धरोहर है। कथा श्रवण से मानव जीवन में शांति, भक्ति और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलता है।” उन्होंने आयोजन समिति एवं स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “भागवत कथा जैसे आयोजन पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर देते हैं, और ऐसे धार्मिक उत्सव ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान हैं।”

भागवत कथा मानव जीवन को मोक्ष की ओर ले जाने वाला दिव्य मार्ग है

इस दौरान स्वामी पुण्डरीकाक्षाचार्य ने संदेश देते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को मोक्ष की ओर ले जाने वाला दिव्य मार्ग है। हर घर में नित्य रामचरितमानस का पाठ होना चाहिए, मनुष्य जब तक भगवान की शरण में नही चले जाते उन्हे शांति नही मिलने वाली। श्रीकृष्ण जी की एक झलक भी मिल जाये तो फिर कुछ भी पाने को श्रेष्ठ नही रहता। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महामंत्री व पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री दीपक यादव सहित कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे परिसर में भक्ति का उल्लासमय वातावरण छाया रहा। 

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This