कोरबा में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई आफत, नदी-नाले उफान पर, कई घरों में घुसा गंदा पानी, जनजीवन अस्तव्यस्त, देखें वीडियो….

Must Read

कोरबा।  उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश का असर छत्तीसगढ़ पर भी दिख रहा है। कोरबा जिले में बुधवार रात से जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में नाले और नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

शहर के सीतामणी, मानिकपुर, रवि शंकर नगर और खरमोरा जैसे निचले इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं। लगातार हो रही बारिश से पानी सड़कों पर भर गया है और घरों के भीतर तक घुसने लगा है। इससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

गुरुवार सुबह रवि शंकर शुक्ला नगर में एक स्कूल बस बारिश से जलभराव वाली सड़क पर फंस गई। बस में कई बच्चे सवार थे जिन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इस घटना के कारण उन्हें स्कूल पहुंचने में काफी देरी हुई।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में भी भारी जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और लोगों को लंबे समय तक जाम का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति भी अलग नहीं है। कई छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं, जिससे गांवों के बीच संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। किसान भी चिंता में हैं क्योंकि लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This