कोरबा ब्रेकिंग: पुराना कोरबा ओवरब्रिज के नीचे फटाक पास पर जाम, अव्यवस्थित ट्रैफिक से लोग परेशान,देखिए विडिओ

Must Read

पुराना कोरबा ओवरब्रिज के नीचे फटाक पास क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आए दिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां ना तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहती है और ना ही कोई ठोस व्यवस्था बनाई गई है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DOLe3gUj1yo/?igsh=bWFmczE4YnlxMGph

आज फिर इसी क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति बनी। इस दौरान जी न्यूज़ के संचालक मनीष जायसवाल ने आगे आकर खुद जाम को हटवाया। उनका कहना है कि आखिर कब तक शहरवासी इस अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से जूझते रहेंगे और कब प्रशासन व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरब्रिज के नीचे फटाक पास पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए तुरंत स्थायी समाधान की जरूरत है, ताकि आमजन राहत की सांस ले सकें।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This