भानपुरी हत्याकांड के दो फरार आरोपी भी हुए गिरफ्तार, अब तक कुल 8 हत्यारे सलाखों के पीछे

Must Read

धमतरी। भानपुरी हत्याकांड के दो फरार आरोपी भी गिरफ्तार हो गए है, अब तक कुल 8 हत्यारे सलाखों के पीछे है। 01.09.2025 की रात्रि ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपने घर पर सो रहे थे। लगभग रात 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे, जिन्होंने मृतक एवं उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 5,000/- रूपये नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की।लगातार पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान दो अन्य फरार आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पूर्व 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आज गिरफ्तार आरोपी ◆ (01) सहदेव राम रात्रे पिता शम्भू राम रात्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर,थाना भखारा, जिला धमतरी ◆ (02) देवेन्द्र कुमार बघेल पिता पवन कुमार बघेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-: (01) धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली (02) हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली (03) चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली (04) कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना (05) हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर (06)सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING:डीप फ्रीजर का स्विच ऑन करना भूला अस्पताल, शव सड़ने से मचा हंगामा

कोरबा, 21 अप्रैल । शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक परिवार...

More Articles Like This