रोटरी क्लब कोरबा व रेडक्रॉस सोसायटी का 9 सितम्बर को विशाल रक्तदान अभियान

Must Read

कमला नेहरू महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन
रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध

कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 को कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में विशाल रक्तदान अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा।

क्लब अध्यक्ष रोटे. नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान से असंख्य जीवन बचाए जा सकते हैं और यह अभियान जरूरतमंदों की सेवा का माध्यम बनेगा। सचिव रोटे. संतोष जैन ने कहा कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कोषाध्यक्ष रोटे.भूमिका अग्रवाल ने नगरवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

आयोजन का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. मनीष अग्रवाल एवं रोटे. नितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा।

- Advertisement -
Latest News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा में कांग्रेस का विजय जुलूस, जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब,देखिए विडिओ

कोरबा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कोरबा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के...

More Articles Like This