अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Must Read

रायगढ़-दीपावली पर्व 2025 के दृष्टिगत अस्थायी पटाखा लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति 08 से 17 सितम्बर 2025 तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र से किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है। जैसे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति, साइट मैप (नजरी नक्शा), स्वयं का एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, 600 रुपए का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए) शीर्ष में जमा कर चालान की मूल प्रति एवं ग्राम पंचायत/नगरीय प्रशासन का अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के उपरांत प्राप्त पावती के साथ सभी दस्तावेज लाइसेंस शाखा कक्ष क्रमांक 33 में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

- Advertisement -
Latest News

Scorpio के नीचे फंसा गाय का बछड़ा, लोगों ने मिलकर उठाई गाड़ी और बचाई जान; गौ सेवा समिति ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,देखिए विडिओ

कोरबा। शहर के संजय नगर इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय का बछड़ा अचानक...

More Articles Like This