जिला कोर्ट ने हत्या के आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई

Must Read

रायगढ़। रायगढ़ में पति ने अपनी पत्नी को चूल्हे की जलती लकड़ी से कनपटी पर मार दिया। अगले दिन सुबह उठा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 7 साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 4 नवंबर 2019 की है। चाल्हा निवासी गुलाब सिंह धान काटने खेत जा रहा था। उसने अपनी पत्नी बिछलो बाई से कहा कि घर के आंगन की लिपाई कर लेना। शाम 6 बजे जब वह घर लौटा, तो पत्नी शराब के नशे में गाली-गलौज कर रही थी।

गुलाब सिंह खाना मांगकर चूल्हे के पास बैठ गया। इसी दौरान पत्नी ने ताना मारते हुए कहा कि वह दूसरी औरतों के साथ धान काटने जाता है। इस पर गुलाब सिंह गुस्से में आ गया और चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर पत्नी की कनपटी पर वार कर दिया। इससे वह वहीं गिर गई। इसके बाद गुलाब सिंह सो गया। अगले दिन सुबह उठने पर उसने देखा कि पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गुलाब सिंह ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। प्रकरण घरघोड़ा अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुलाब सिंह को दोषी पाया। धारा 304 भाग-2 के तहत उसे 7 साल का सश्रम कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं चुकाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास होगा। इस मामले में अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

- Advertisement -
Latest News

राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं...

More Articles Like This