कोंडागांव। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां पूरा प्रदेश माता के जयकारों से गूंज रहा है, वहीं कोंडागांव जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास एक ट्रैक्टर ने श्रद्धालुओं के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कांटागांव से 14 युवक-युवतियों का जत्था मां दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा की ओर पैदल यात्रा पर निकला था। श्रद्धालुओं ने दोपहर लगभग 3:30 बजे खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपनी यात्रा पुनः आरंभ की। इसी दौरान जैसे ही जत्था दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
Updated:
मां दंतेश्वरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Must Read
Latest News
कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका
कोरबा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंकाछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे...















