डोंगरगढ़ में तैयार हुआ मां बम्लेश्वरी परिक्रमा पथ, सामने आई ये जानकारी….।

Must Read

डोंगरगढ़ : रायपुर से लगभग 110 किलोमीटर दूर माँ बम्लेश्वरी का विश्वप्रसिद्द मंदिर है। यहाँ धर्मनगरी डोंगरगढ़ में नवरात्र के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में आस्था और राजनीति का संगम दिखा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी मौके पर करोड़ों की लागत से बने मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यहाँ करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस परिक्रमा पथ का विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान सामने आया था। उस समय वन विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीते एक दशक तक निर्माण कार्य चलता रहा और अब 2025 में यह परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो पाया है। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों और वन्य प्राणियों की झलक भी दिखाई देती है, जो इसे धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान प्रदान करती है। डोंगरगढ़ को छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी कहा जाता है। यहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते है।

हालांकि अब यहाँ परिक्रमा पथ उद्घाटन के बीच एक कटु सच्चाई भी उजागर हुई है। करोड़ों की लागत से तैयार यह परिक्रमा पथ अभी तक श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से ज्यादा असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। डॉ. रमन सिंह ने खुद स्वीकार किया कि यह पथ तभी सार्थक होगा जब इसका वास्तविक उपयोग भक्तों और आम जनता के लिए सुनिश्चित हो सके। वहीँ अब इस परिक्रमा पथ से धर्म नगरी की लोकप्रियता में और बड़ा उछाल आयेगा

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This