ओबीसी महासभा ने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष को सौंपा 23 सूत्रीय मांग पत्र,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। दिनांक 26 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद का कोरबा प्रवास हुआ। इस अवसर पर विद्युत मंडल गेस्ट हाउस सीएसईबी में पिछड़ा वर्ग ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट की।

ओबीसी महासभा कोरबा के अध्यक्ष नकुल राजवाड़े, संयोजक रामचंद्र राजवाड़े और संरक्षक लक्ष्मण श्रीवास के नेतृत्व में तरुण राठौर, एम.एल. यादव, अशोक कश्यप, दामोदर कुमार, चेतू राम साहू, हीरालाल यादव, बुधवार साय यादव सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राठौर समाज, चंद्रा समाज, साहू समाज एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संगठनों के अध्यक्षों ने भी इसमें भाग लिया।

बैठक के दौरान महासभा पदाधिकारियों ने अध्यक्ष निषाद को 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछड़े वर्ग के उत्थान और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुख थे। यादव समाज की ओर से विशेष मांग रखी गई कि रावत (यादव) जाति को केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए ताकि उन्हें व्यापक स्तर पर पिछड़ा वर्ग के लाभ मिल सकें।

अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र स्तर पर भी इन मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के अधिकार और विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने की इस बैठक से समाज के लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
Latest News

भीषण गर्मी में आगजनी का खतरा बढ़ा,दुकानों में रखें अग्निशामक यंत्र : योगेश जैन

कोरबा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।...

More Articles Like This