योगेश जैन अर्बन इण्डस्ट्रिल पार्क क्रियान्वयन समिति के सदस्य बनाए गए

Must Read

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन को एक और नई जिम्मेदारी मिली है। वे UIPA के जिला सदस्य के रूप में शामिल होकर अहम भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी अर्बन इण्डस्ट्रिल पार्क (UIPA) के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उक्त दिशा-निर्देश के परिपालन में परिशिष्ट-2 (iii) के तहत् द्वारा पूर्व में जारी आदेश दिनांक 27.06.2023 में संशोधन करते हुये सदस्यों को सम्मिलित कर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है।
इसके तहत जिला कलेक्टर, कोरबा अध्यक्ष,आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा सचिव होंगे। सदस्यों में सी.ई.ओ. जिला पंचायत, अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम कोरबा, लीड बैंक मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा आई.टी.आई. चौक, रामपुर, कोरबा, योगेश जैन, अध्यक्ष जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, कोरबा, जिला प्रबंधक, उद्योग विभाग,जिला प्रबंधक, ग्रामोद्योग विभाग हैं। इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, कटघोरा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत, पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत, छुरीकला सदस्य सचिव हैं।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This