भव्य चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सागर,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत 355 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भवानी मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक, पावर हाउस रोड, सर्वमंगला रोड होते हुए मां सर्वमंगला मंदिर पहुंची, जहां चुनरी को मां के चरणों में अर्पित किया गया।

यात्रा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तजन मां को चुनरी अर्पित करने के लिए उत्साह और श्रद्धा से लबरेज दिखे।

गौरतलब है कि नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर पिछले 30 वर्षों से यह परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। यह चुनरी यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भक्ति भाव का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।

📌 जी न्यूज कोरबा – मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This