उचित मूल्य दुकान संचालकों का बड़ा आंदोलन: 1 से 10 अक्टूबर तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, 5 अक्टूबर से पैदल मार्च

Must Read

बिलासपुर, 30 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी कि 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राज्यभर की सभी उचित मूल्य की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

संघ के पदाधिकारी और संचालक 5 अक्टूबर को चारामा (जिला कांकेर) से रायपुर तक पैदल मार्च निकालेंगे। यह मार्च लगभग 125 किलोमीटर लंबा होगा और 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास, रायपुर में समाप्त होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। हालांकि ज्ञापन का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन संचालकों का कहना है कि उनकी समस्याओं और अधिकारों को लेकर सरकार और प्रशासन से लंबे समय से बातचीत चल रही है, पर अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

- Advertisement -
Latest News

🚔 बाँकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती के 3 मामलों का खुलासा,देखिए विडिओ

कोरबा। “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती के तीन मामलों का...

More Articles Like This